{"_id":"6a0b80cb39ef20bcdc05fa52","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-house-causing-loss-of-lakhs-agra-news-c-364-1-ag11019-129080-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित प्रेम नगर उखर्रा रोड पर एक घर में एसी के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
शिवानी ज्वैलर्स के संचालक विनीत वर्मा के घर में आग लगी थी। उनकी बड़ी बेटी नताशा ने बताया कि रविवार शाम मां निशा वर्मा, छोटी बहन और भाई के साथ घर के पिछले कमरे में बैठी थी। उसने एसी ऑन किया, उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ समझने से पहले आग की लपटें बढ़ गईं। पूरा कमरा आग की चपेट में आ गया। सभी लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे और शोर मचाया। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया। दूसरा कमरा भी आग की चपेट में आ गया। सूचना पर विनीत वर्मा दुकान से घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये का घरेलू सामान आग में जल गया।