फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A security guard murderd in close factory

बंद पड़ी फैक्टरी में गार्ड की गला रेतकर हत्या

Sun, 14 Jul 2019 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
A security guard murderd in close factory
कोसीकलां (मथुरा)। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद फैक्टरी में तैनात गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की तलाश में जुट गई है। अलीगढ़ में उसके घरवालों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्रैस्को फेब फाइबर लिमिटेड कंपनी काफी दिनों से बंद पड़ी है। इसमें केवल एक खंडहर इमारत ही शेष है। यहां कंपनी प्रबंधन ने गौरव (27) पुत्र भगवान सिंह निवासी दमगढ़ी स्लैचरा अलीगढ़ को सुरक्षा के लिए बतौर गार्ड तैनात किया था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद इस फैक्टरी में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां छानबीन में पता चला कि शव फैक्ट्री में तैनात सुरक्षाकर्मी गौरव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुनीश चंदर ने बताया कि हत्यारों ने गौरव को गला रेतकर मारा है। वह यहां अकेले रहता है। हालांकि कंपनी से किसी प्रकार का कोई सामान चोरी होने लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे अन्य कारण हो सकते हैं। उनकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed