{"_id":"6a34536e5ab1be64f6086e1e","slug":"a-security-audit-will-be-conducted-next-month-and-the-metro-will-start-operating-from-august-it-will-take-two-more-months-for-the-metro-to-reach-isbt-agra-news-c-25-1-agr1036-1087654-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अगले माह होगा सुरक्षा ऑडिट, अगस्त से चलेगी मेट्रो, आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन में दो महीने का और लगेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अगले माह होगा सुरक्षा ऑडिट, अगस्त से चलेगी मेट्रो, आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन में दो महीने का और लगेगा समय
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेट्रो ट्रैक । फोटो : अमर उजाला
- फोटो : धर्मेंद्र त्यागी
आगरा। लोगों को आईएसबीटी तक मेट्रो में सफर करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो अब अगस्त में चल पाएगी। अगले महीने मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता आगरा आएंगे। वे सुरक्षा मानकों का आकलन कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद मेट्रो का संचालन होगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है। अभी ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन अगस्त में शुरू हो पाएगी।
उन्होंने बताया कि अभी आईएसबीटी स्टेशन का कार्य अधूरा है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगुप्ता अभी कानपुर मेट्रो की सुरक्षा का ऑडिट कर रहे हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में वे आगरा आ सकते हैं। ट्रैक, सिग्नल समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करने के बाद एनओसी देंगे। ऐसे में अगस्त में ही आईएसबीटी तक मेट्रो चल पाएगी।
विज्ञापन
अभी तक इसे जून-जुलाई में शुरू करने की योजना थी। कानपुर में मेट्रो का संचालन जुलाई में होगा। अगर कानपुर के साथ ही आगरा में मेट्रो का शुभारंभ किया गया तो आरबीएस तक ही मेट्रो चल सकेगी।