{"_id":"69d6b40a0499b7c63e0a41da","slug":"a-scuffle-broke-out-in-achhnera-to-get-a-cylinder-injuring-an-elderly-woman-agra-news-c-421-1-ag11011-5394-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अछनेरा में सिलिंडर लेने को धक्कामुक्की, बुजुर्ग महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अछनेरा में सिलिंडर लेने को धक्कामुक्की, बुजुर्ग महिला घायल
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बा स्थित एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों की भीड़ बुधवार दोपहर अचानक बेकाबू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी कर्मचारियों को हाथ में डंडा लेकर भीड़ को संभालने का प्रयास करना पड़ा। इस दौरान सिलेंडर लेने आई एक बुजुर्ग महिला धक्का-मुक्की में चोटिल हो गई।
मामले में अछनेरा पुलिस का कहना है कि गैस एजेंसी पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोजाना थाने से पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और सिलेंडर लेने के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।