UP: ढाबे पर खाना खाते समय आढ़ती को मौत ने ले लिया आगोश में, सबका यही सवाल कि कैसे चली गई उनकी जान?
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:07 AM IST
सार
घटना रविवार शाम सात बजे की है। साईं क्लासिक कॉलोनी, कैलाश विहार निवासी 50 वर्षीय आढ़ती संजय वर्मा सिकंदरा मंडी के सामने भगवती ढाबे पर खाना खाने आए थे। उन्होंने पनीर की सब्जी और रोटी आर्डर की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह आधी रोटी ही खा पाए थे कि उनका सिर कुर्सी पर एक ओर लुढ़क गया।
विज्ञापन
आढ़ती की मौत
- फोटो : अमर उजाला