फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A minor girl freed from a house turned out to be pregnant in agra

Agra: एक घर से मुक्त कराई गई किशोरी निकली गर्भवती, देह व्यापार के पीछे बड़े गिरोह की आशंका

Tue, 13 Dec 2022 02:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 02:51 PM IST
सार

एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को एक घर से मुक्त कराया था। इस मामले में उसकी कथित मौसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
A minor girl freed from a house turned out to be pregnant in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नाहरगंज में एक घर से मुक्त कराई गई किशोरी तीन माह की गर्भवती निकली। पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट में यह पता चला। पुलिस अब उसका बयान कोर्ट में कराएगी। पुलिस को बडे़ रैकेट के सक्रिय होने की आशंका है। 

विज्ञापन


एक एनजीओ की सूचना पर शनिवार रात को थाना ताजगंज पुलिस ने नाहरगंज स्थित एक घर में छापा मारा था। 17 वर्षीय किशोरी को बरामद किया था। एक महिला (कथित मौसी) को गिरफ्तार किया था। महिला किशोरी को अपनी बेटी बता रही थी। बाद में बहन की बेटी कहने लगी। किशोरी भी खुद के अपनी मर्जी से रुके होने की बात कर रही थी। घर से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। किशोरी को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। सोमवार को मेडिकल कराया गया। इसमें पता चला कि किशोरी तीन महीने की गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा रैकेट होने की आशंका  

सहायक पुलिस आयुक्त सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में किशोरी गर्भवती निकली है। मंगलवार को उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। विवेचक जांच कर रहे हैं। किसी बड़े रैकेट से जुड़े होने के बारे में पता किया जा रहा है। किशोरी और आरोपी महिला के परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

काउंसिलिंग कराई जा रही

पुलिस ने किशोरी की काउंसिलिंग कराई है। उसने बातचीत में यही बताया कि वह अपनी मर्जी से यह सब कर रही थी। अपनी मौसी के घर में ही रहना चाहती है। वह तीन महीने की गर्भवती है। इसके बाद ही पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया था। अब उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed