फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A massive fire broke out in Agra Namkeen factory

Agra शाहदरा स्थित नमकीन फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

Tue, 05 Mar 2024 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 10:19 PM IST
सार

करीब सात बजे लगी आग की सूचना पर चार दमकलें मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
A massive fire broke out in Agra Namkeen factory
नमकीन फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहदरा के आबादी वाले इलाके में मंगलवार शाम को नमकीन फैक्टरी में भीषण आग लग गई। लपटें देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। वह घरों से दूर भाग गए। सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंच गई। 3 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। दमकलकर्मियों ने आग के बीच से 3 सिलिंडर को फटने से पहले निकाल लिया। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


कमला नगर निवासी मोहित अग्रवाल सहित अन्य की शाहदरा में मां कैला एग्रो के नाम से फैक्टरी है। मंगलवार शाम को कर्मचारी फैक्टरी बंद कर रहे थे। तभी पहली मंजिल से किसी ने धुआं निकलता देखा। इस पर कर्मचारी दौड़ पड़े। नमकीन बनाने के सामान और मशीन में आग लगी हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, कुछ नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस और 3 दमकल पहुंच गईं। आग के बीच कई सिलिंडर भी रखे हुए थे। दमकलकर्मियों ने किसी तरह 3 सिलिंडरों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सिलिंडर फटने से बच गए। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। मालिक ने लाखों के नुकसान की बात कही है। जांच की जा रही है। अग्निशमन इंतजाम नहीं थे। एनओसी भी नहीं लगी थी। मालिक को नोटिस दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से बाहर निकले लोग 

फैक्टरी आबादी क्षेत्र में चल रही थी। फैक्टरी में आग लगी देखकर लोग दहशत में आ गए। वह घरों से बाहर निकल आए। फैक्टरी में पहली मंजिल पर कई गैस सिलिंडर रखे हुए थे। लोगों को डर था कि आग से सिलिंडर फट सकते हैं। इस कारण लोग दूर चले गए।

कोठियों को बना दिया दुकान 

सोमवार को कमला नगर में एक शोरूम की पहली मंजिल पर घर में आग लगी थी। मालिक ने घर के भूतल पर शोरूम खोला हुआ था। शहर में ऐसे तमाम शोरूम हैं, जो कि कोठी की जगह पर बना दिए गए हैं। आवास विकास काॅलोनी में भी एक दुकान में आग लगी थी। जिसमें पहली मंजिल पर परिवार रह रहा था। हादसे में काफी सामान जल गया था। कोठी और घर में दुकान और शोरूम बनाकर चलाए जा रहे हैं। इनमें आग बुझाने के इंतजाम नहीं होते हैं। अग्निशमन विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed