फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A massive fire broke out in a plate and bowl shop, efforts are underway to extinguish the fire.

Agra News: दोना-पत्तल की दुकान में लगी भीषण आग, आग बुझाने के प्रयास जारी

Tue, 21 Oct 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a plate and bowl shop, efforts are underway to extinguish the fire.
मैनपुरी। शहर के करहल रोड पर मंगलवार देर शाम एक दोना-पत्तल की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। शहर के बीचो-बीच आग की घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू करने में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरावज्ञान में निवासी प्रशांत जैन की शहर के करहल रोड पर अहिंसा इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। मंगलवार को शाम करीब 7.30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। 2 घंटे बाद भी दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed