{"_id":"611907c82b498d1dc645c6b1","slug":"a-man-started-pelting-stones-from-the-third-floor-of-the-house-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: मकान की तीसरी मंजिल से अचानक पथराव करने लगा युवक, दो राहगीर चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: मकान की तीसरी मंजिल से अचानक पथराव करने लगा युवक, दो राहगीर चोटिल
Sun, 15 Aug 2021 05:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Aug 2021 05:55 PM IST
सार
मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ा युवक पेशे से स्वर्णकार है। पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सड़क पर खड़े स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के कस्बा टूंडला में रेलवे स्टेशन के निकट सांवले प्रसाद मार्ग पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीसरी मंजिल से एक युवक अचानक पथराव करने लगा। पथराव में सड़क से गुजर रहे दो राहगीर चोटिल हो गए। युवक द्वारा रुक रुककर पथराव करने से सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझने का प्रयास किया, लेकिन वह पथराव करता रहा। पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया है। बताया जाता है कि पेशे से स्वर्णकार युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया है।
विज्ञापन