फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a man spit on vehicles amid fear of coronavirus in agra

कोरोना का खौफ: व्यक्ति ने गाड़ियों पर थूका, फेंकी गंदगी, सैनिटाइज कराई गई कॉलोनी

Mon, 04 May 2020 01:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 May 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
a man spit on vehicles amid fear of coronavirus in agra
क्षेत्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : PTI
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के वेस्ट शिवाजी नगर में रविवार को एक व्यक्ति कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों पर बोतल में भरी गंदगी फेंक रहा था। गाड़ियों पर थूक रहा था। लोगों ने छतों से देखा तो शोर मचाया। इस पर वो भाग गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की। देर रात उक्त व्यक्ति का पता नहीं सका। 
विज्ञापन


घटना दोपहर में करीब ढाई बजे की है। वेस्ट शिवाजी नगर निवासी विनोद खंडेलवाल, अनिल शर्मा, महेश अग्रवाल, पुनीत ग्रोवर के मुताबिक, एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40 से 45 साल के बीच होगी। वह साइकिल से कॉलोनी में आया। उसके हाथ में एक बोतल थी। बोतल में गंदगी भरी थी। 
विज्ञापन

गाड़ियों पर फेंक रहा था गंदगी

वो व्यक्ति बोतल से कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों पर गंदगी फेंक रहा था और थूक रहा था। कुछ लोग अपनी छतों पर थे। लोगों ने जैसे ही व्यक्ति को देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर वह अपनी साइकिल उठाकर भाग निकला। लोगों में दहशत फैल गई। 

इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। गाड़ियों पर गंदगी के निशान देखे। कॉलोनी में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस और प्रशासन ने देर शाम पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज कराया है। दमकल की एक गाड़ी कॉलोनी में पहुंची। बाहर खड़ी सभी गाड़ियों और घरों के बाहर सैनिटाइज किया गया है। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगाया है। मुख्य मार्ग पर नगर निगम के कैमरे लगे हैं। इलाके को सैनिटाइज करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed