फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A man sleeping on chaarpai trampled by dumper in tundala firozabad

फिरोजाबाद: घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था शख्स, मौत बनकर गुजरा डंपर

Thu, 21 Apr 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 10:09 AM IST
सार

घर के बाहर चारपाई पर सो रहे शख्स पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
A man sleeping on chaarpai trampled by dumper in tundala firozabad
चारपाई पर से रहे शख्स को डंपर ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला में घर के बाहर सो रहे किसान के ऊपर मिट्टी से भरा डंफर चढ़ गया। घटना में गंभीर किसान को परिजन टूंडला लेकर आए जिसे हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। आगरा में चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पुत्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 
थाना पचोखरा के गांव सिकरारी निवासी विजेन्द्र सिंह 55 पुत्र स्वर्गीय रेवती राय बुधवार रात्रि 10 बजे करीब अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच वहां गांव का ही सोनू उर्फ मटरू मिट्टी से भरा डंफर लेकर वहां पहुंचा तथा उसने लापरवाही से चलाते हुए चारपाई पर सो रहे विजेन्द्र सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। हादसा होते ही विजेन्द्र की निकली चीख पर परिजन व आसपास के लोग जाग गए तथा वहां दौड़े। इस बीच डंफर को छोड़ सोनू भाग गया। 
विज्ञापन


 मौके पर डंफर की टक्कर से टूटी चारपाई पर विजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल पड़े थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए टूंडला लाए यहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार से पूर्व ही उनकी मौत हो गई। तब परिजन मृतक के शव को गांव ले आए तथा हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने डंफर को अपने कब्जे में ले लिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र कृष्णा ने डंफर चालक सोनू उर्फ मटरू के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले डंफर को जब्त कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed