{"_id":"5bab3d6d867a557e8836a328","slug":"a-man-married-a-nri-woman-by-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई युवती को झांसे में लेकर किया निकाह, फिर दिल दहलाने वाले किए कृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई युवती को झांसे में लेकर किया निकाह, फिर दिल दहलाने वाले किए कृत्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हैदराबाद की युवती के साथ एक युवक ने धोखा किया। विदेश में नौकरी के दौरान युवक ने उससे निकाह कर लिया। मगर, वह पहले से शादीशुदा निकला। युवती के 25 लाख रुपये और पांच लाख के गहने भी हड़प लिए। पीड़िता ने घर आकर शिकायत की। उसने पति पर अप्राकृतिक कृत्य और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली युवती एक खाड़ी देश के एक कंपनी में एचआर मैनेजर की नौकरी करती थी। तभी उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। वह आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र का रहने वाला था। युवक ने खुद को अविवाहित बताया, उससे दोस्ती कर ली। बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। युवक ने उसके पास रखे 25 लाख रुपये और पांच लाख के जेवरात भी ले लिए।
विज्ञापन
युवती को पता चला कि पति की एक पत्नी घर पर रहती है, उसने विरोध किया। पति वापस आ गया। युवती पिछले दिनों अपनी ससुराल आ गई। पति उसे ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में लेकर रहने लगा। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। अपने दोस्तों के सामने भी उसे पेश कर देता था। पति की शिकायत ससुराल में की, लेकिन ससुरालियों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
ससुर पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसका कहना था कि पति एक संगठन से जुड़ा है। इस मामले में पूर्व में भी युवती शिकायत कर चुकी है।