{"_id":"614e2fb88ebc3e0024643c08","slug":"a-man-arrested-for-attempting-cash-stolen-by-breaking-atm-near-banke-bihari-temple-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार
Sat, 25 Sep 2021 01:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:36 AM IST
सार
वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी पुलिस चौकी के निकट गुरुवार रात को केनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एटीएम केबिन में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन कोतवाली की ठाकुर बांकेबिहारी पुलिस चौकी के निकट विद्यापीठ चौराहे पर गुरुवार रात को केनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश चोरी का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में चोरी के प्रयास की बात कबूल की है। एटीएम में लगभग ढाई लाख रुपये कैश बताया गया। हालांकि युवक कैश को चोरी नहीं कर पाया। एटीएम तोड़ने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे गश्त के दौरान पुलिस ने विद्यापीठ चौराहे के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पुलिसकर्मियों को जब युवक को पूछताछ के लिए रोकना चाहा तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो सारी सारी वारदात बता दी। युवक के बताने पर पुलिस ने जब पास की केनरा बैंक के एटीएम में जाकर देखा तो दंग रह गए। इलाके में स्थित केनरा बैंक का एटीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा था, लेकिन कैश नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक ने अपना नाम शैलेंद्र निवासी चंद्रपुरी कॉलोनी बताया। युवक ने बताया कि उसने तीन बार एटीएम तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। बैंक प्रबंधक अंशुल वार्ष्णेय ने बताया कि एटीएम में लगभग ढाई लाख रुपये का कैश था। इस घटना से करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। बैंक प्रबंधक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन