फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A lineman died while working on a high tension line

Agra News: हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय लाइनमैन की गई जान

Sat, 19 Apr 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A lineman died while working on a high tension line
कासगंज। थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से एक लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिशासी अभियंता जिला अस्पताल पहुंचे, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुबारिकपुर सिंगतरा निवासी अरविंद कुमार विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। अरविंद सुबह करीब सात बजे गांव अल्लीपुर में एक नलकूप की लाइन ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा और तार जोड़ने लगा। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह तार से चिपक गया। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत प्रयास कर रस्सी की मदद से अरविंद को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गंगवार भी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, मृतक के पिता तिलक सिंह ने आरोप लगाया कि पहले शटडाउन लिया था, लेकिन इसके बावजूद बीच में ही लाइन चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed