फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A job and a lot of money an offer no one can refuse New revelation in conversion case

UP News: नौकरी और ढेर सारा पैसा...ऐसा ऑफर जिसे कोई भी न कर सके मना; धर्मांतरण मामले में नया खुलासा

Mon, 23 Sep 2024 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

मथुरा में धर्मांतरण मामले में नया खुलासा हुआ है। नौकरी और ढेर सारे पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। इनक नेटवर्क दिल्ली से मुंबई तक फैला हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
 

विज्ञापन
A job and a lot of money an offer no one can refuse New revelation in conversion case
धर्मांतरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में धर्मांतरण की कोशिश के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य दस्तावेज की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। इसके अनुसार, गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, मुंबई (महाराष्ट्र), केरल, उड़ीसा के साथ ही कई अन्य  राज्यों में फैला है। यह बात भी सामने आई है कि गिरोह के सदस्य प्रार्थना सभा के माध्यम से लोगों का धर्म परिवर्तन कराते थे। थाना हाईवे की इंद्रपुरी कॉलोनी में भी शनिवार को कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन



विज्ञापन

 

इस संबंध में तुलसी नगर की हंसराज कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने धर्मांतरण गिरोह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अमर देव जाटव उन्हें पिछले एक महीने से प्रत्येक शनिवार और रविवार को अपने घर बुला रहा था। शनिवार सुबह सात बजे अमर देव ने उन्हें परिवार के साथ अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर घर में प्रार्थना सभा चल रही थी।  धर्मांतरण गैंग के सदस्य बेहद शातिर हैं। ये लोग गरीब लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। घनी आबादी वाले ऐसे इलाके में अपना ठिकाना बनाते हैं।
 

ग्रुप में धर्मसभा के माध्यम से दी जा रही जानकारियां
जब पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। गिरोह ने हर राज्य से लिए अलग व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। ग्रुप में धर्मसभा के माध्यम से धार्मिक जानकारियां दी जा रही थी। शामिल लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।  धर्म परिवर्तन करने के बाद उन्हें क्या क्या लाभ मिलेंगे। इन सब बातों की जानकारी ग्रुपों के माध्यम से ही  प्रेषित की जा रही थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की तह तक जाने के प्रयास में लगी है।

 
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तकें, पोस्टर मिले 
मामले में नामजद अमर देव जाटव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी, थाना हाईवे, सैनसन सैमुअल निवासी गुरुग्राम, विकास भोई निवासी शालीमार बाग, राकेश निवासी आजादपुर और अजय सेल्वराम निवासी गौतमनगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से  धार्मिक पुस्तकें, पोस्टर आदि बरामद हुए हैं।

मंशा भांप सभा से निकले  और पुलिस को दी सूचना
सभा में मौजूद लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इन लोगों की मंशा भांपते ही वह वहां से निकले और कॉलोनी वासियों के साथ पुलिस को मामले की सूचना दी। राकेश की तहरीर पर पुलिस पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, लालच देकर उसका भी धर्मांतरण करवाना चाहते थे।

ताइवानी नागरिक की भूमिका की छानबीन, पूछताछ कर छोड़ा
मामले में ताइवान के नागरिक सिंगफू को मौके से पकड़ा था। जांच में उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। ऐसे में पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सिंगफू जुलाई 2023 में भारत आया था। उसके पास जुलाई 2025 तक का वीजा है। वह आरोपी सैनसान मैनुअल के साथ रह रहा था। घूमने के इरादे से मथुरा आया था। वह ताइवान की निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed