फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A group went to bar council

Agra News: बार काउंसिल में पक्ष रखने गया एक गुट

Sat, 04 Mar 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
A group went to bar council
मैनपुरी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के विवाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अपना पक्ष रखने के लिए आनंद यादव गुट दिल्ली गया है। सौरभ यादव गुट ने अपने साक्ष्य ई मेल से भेजे हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया में सुनवाई के लिए पहले से ही चार मार्च की तारीख तय की गई थी।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के 22 दिसंबर 2022 को हुए चुनाव के बाद विवाद गहरा गया है। 22 दिसंबर के चुनाव में सौरभ यादव अध्यक्ष तथा संतोष यादव अध्यक्ष चुने गए हैं। 27 जनवरी 2023 को दूसरे गुट के हुए चुनाव में आनंद यादव अध्यक्ष तथा सुजीत शर्मा सचिव चुने गए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आनंद यादव के गुट को मान्यता देकर सौरभ गुट को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। सुनवाई के लिए चार मार्च की तारीख तय कर दी थी।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अपना पक्ष रखने के लिए आनंद यादव गुट तीन मार्च की रात को दिल्ली गया है। सौरभ गुट ने अपने सभी साक्ष्य ई मेल के माध्यम से बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भेजे हैं। दोनों गुटों के साक्ष्यों के आधार पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बार एसोसिएशन के विवाद में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed