{"_id":"6256c0e648307d5e301a7344","slug":"a-fire-broke-out-in-kitchen-due-to-explosion-of-refrigerator-compressor-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से रसोई में लगी आग, घंटे भर तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से रसोई में लगी आग, घंटे भर तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं
Fri, 15 Apr 2022 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:45 PM IST
सार
फ्रिज का कंप्रेशर फटने से जब रसोई में आग लगी, तब घर में बच्चों के साथ महिलाएं मौजूद थीं। अचानक आग की लपटों को देख ये सभी घर से बाहर निकलने की जगह ऊपरी मंजिल पर चले गए और वहां फंस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिरहची में तीन मंजिला मकान में रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से रसोई में आग लग गई। घटना के दौरान परिवार की दो महिलाएं व तीन बच्चे मकान के ऊपरी हिस्से में फंस गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और ऊपरी मंजिल पर फंसे महिला-बच्चों को करीब एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया।
बुधवार सुबह कासगंज रोड पर स्थित अब्दुल कलाम के मकान में यह हादसा हुआ। उस समय अब्दुल कलाम और उनके भाई अपने प्रतिष्ठानों पर जा चुके थे, जबकि दोनों की पत्नियां और तीन बच्चे घर में थे। सुबह करीब 8.30 बजे मकान की दूसरी मंजिल में आग की लपटें और धुएं के गुबार देख लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह कासगंज रोड पर स्थित अब्दुल कलाम के मकान में यह हादसा हुआ। उस समय अब्दुल कलाम और उनके भाई अपने प्रतिष्ठानों पर जा चुके थे, जबकि दोनों की पत्नियां और तीन बच्चे घर में थे। सुबह करीब 8.30 बजे मकान की दूसरी मंजिल में आग की लपटें और धुएं के गुबार देख लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने की कड़ी मशक्कत
आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। तब तक रसोई में रखा लगभग पूरा सामान जल गया। वहीं रसोई में रखा सिलिंडर आग की चपेट में आने से बच गया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना के बारे में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन