{"_id":"618ea8eebb040c355b1fe9cb","slug":"a-farmer-resident-of-ghiror-died-in-a-road-accident-mainpuri-news-agr5143800127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घिरोर निवासी एक किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घिरोर निवासी एक किसान की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ककरारा निवासी एक किसान की बृहस्पतिवार की रात जनपद फिरोजाबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना क्षेत्र के गांव ककरारा निवासी किसान अशोक कुमार (37) बृहस्पतिवार की रात कस्बा से गांव ककरारा लौट रहा था। फिरोजाबाद जिले की सीमा के पास स्थित गांव के पास पहुंचते ही मार्ग से गुजर रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अशोक कुमार अरांव चौकी क्षेत्र में जा गिरा।
जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस ले आए। अरांव चौकी पर शिकायत दी तो मना कर दिया। इसके बाद घिरोर थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने फिरोजाबाद में हुए हादसे को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
इसके बाद अरांव चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।