फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A farmer died due to an explosion while he was sleeping in village Pal

Agra News: गांव पाल में सोते समय धमाका होने से किसान की मौत

Mon, 08 Sep 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
A farmer died due to an explosion while he was sleeping in village Pal
मैनपुरी। थाना बिछवा क्षेत्र के गांव पाल में रविवार रात छत पर सोने गए किसान की एक संदिग्ध धमाके में मौत हो गई। परिजन छत पर पहुंचे तो किसान लहूलुहान हालत में मिला। परिजन ने आरोप लगाया कि बदमाश ने गोली मारी है। एसपी का कहना है गोली लगी है या कुछ और घटित हुआ है। इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के मुंह और हाथों पर बारूद पाया गया है।
विज्ञापन

गांव पाल निवासी किसान पुष्पेंद्र शाक्य (30) रविवार रात खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। छत पर मौजूद बड़े भाई को नीचे भेजने के बाद पुष्पेंद्र चारपाई पर लेट गए। कुछ देर बाद एक तेज धमाका हुआ। परिजन छत पर पहुंचे तो पुष्पेंद्र के चेहरे से खून बह रहा था। घायल पुष्पेंद्र को परिजन जिला अस्पताल ले गए । वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने मोर्चरी पहुंचकर जानकारी ली। परिजन ने आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र ने आहट होने पर मकान के पीछे खेत में टॉर्च से देखने की कोशिश की थी। तभी किसी बदमाश ने गोली मार दी। वहीं, पुलिस गोली लगने की घटना को संदिग्ध बता रही है। एसपी गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि मौत तो हुई है। इस का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन





पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोली मारने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतक के चेहरे और हाथों पर बारूद लगा हुआ मिला है। वहीं घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान भी मौके पर गोली मारे जाने के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के बाद मौत की वजह आदि का कारण स्पष्ट करेगी। शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed