{"_id":"629ba20f43fc0620614eb653","slug":"a-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-in-village-maddapur-dharma-mainpuri-news-agr535836270","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्दापुर धर्म में एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्दापुर धर्म में एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। गांव मद्दापुर धर्म में शुक्रवार की रात एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। देररात उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। आत्महत्या क्यों कि इसको लेकर कोई कारण पता नहीं लग सका। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर धर्म निवासी 40 वर्षीय किसान राजू खेती बाड़ी के अलावा मजदूरी का काम भी करता था। शुक्रवार की शाम वह घर से खेत की ओर गया था, देर शाम लोगों ने उसका शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर लटका देखा, जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में राजू के शव को नीचे उतरवाया, शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। राजू ने आत्महत्या क्यों कि इसको लेकर कोई कारण पता नहीं लग सका। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
राजू द्वारा खुदकुशी करने के पीछे क्या कारण रहा परिजन ने इसकी जानकारी नहीं दी। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व ही राजू ने पुत्री की शादी की थी। इसके लिए उन्होंने कर्ज लिया था। उसी कर्ज को चुकाने व घर में होने वाले क्लेश के चलते वह परेशान रहते थे। कर्ज कितना लिया इसकी रिश्तेदार जानकारी नहीं दे सके। परिजन की ओर से दी सूचना में कर्ज का जिक्र नहीं किया गया है।