{"_id":"68bb224e6e336d9bde035a70","slug":"a-false-kidnapping-story-was-created-with-the-younger-sister-the-married-lover-was-sent-to-jail-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-144561-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छोटी बहन के साथ रची थी अपहरण की झूठी कहानी, विवाहित प्रेमी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छोटी बहन के साथ रची थी अपहरण की झूठी कहानी, विवाहित प्रेमी को भेजा जेल
Fri, 05 Sep 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। कोसमा चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम को युवती के अपहरण का मामला झूठा निकला। एसपी ग्रामीण ने बताया कि युवती ने प्रेमी और छोटी बहन के साथ मिलकर झूठी कहानी रची थी। कुछ ही घंटों में घटनाक्रम से पर्दा उठाकर पुलिस ने आरोपी विवाहित प्रेमी को जेल भेज दिया। वहीं, झूठी सूचना देने वाली युवती की छोटी बहन के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कोसमा की ओर से आए कार सवार एक युवती का अपहरण कर ले गए हैं। युवती अपनी छोटी बहन के साथ खेत से घर वापस लौट रही थी। इस सूचना पर तुरंत ही टीमों को सक्रिय कर दिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर अपहरण की कहानी संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। आसपास के लोगों से भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने क्षेत्र में तलाश शुरू की और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। कुछ ही घंटे के प्रयास के बाद युवक और युवती को जसराना तिराहा के पास से ढूंढ निकाला गया। पूछताछ में अपहरण की झूठी कहानी से पर्दा हट गया। युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर साथ जाने की योजना बनाई थी। छोटी बहन को भी इसमें सहयोगी बनाया था। उससे कहा था कि उसके जाने के बाद अगवा करने की बात फैला दे। आरोपी युवक शीलू उर्फ शैलेंद्र निवासी बमरौली को पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर जेल भेजा है। बताया कि आरोपी विवाहित है और एक बच्चे का पिता भी है। युवती के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं।
झूठी सूचना देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
एसपी ग्रामीण ने बताया कि जो लोग पुलिस को झूठी सूचना देते हैं, वह लोग यह न समझें कि उनके खिलाफ कुछ भी नहीं होगा। अपहरण की कहानी गढ़ने के इस मामले में युवती की छोटी बहन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
झूठी सूचना देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
एसपी ग्रामीण ने बताया कि जो लोग पुलिस को झूठी सूचना देते हैं, वह लोग यह न समझें कि उनके खिलाफ कुछ भी नहीं होगा। अपहरण की कहानी गढ़ने के इस मामले में युवती की छोटी बहन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन