फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A case of murderous attack has been filed against the candidate's husband

प्रत्याशी के पति के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज

Tue, 20 Apr 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
A case of murderous attack has been filed against the candidate's husband
मैनपुरी। दन्नाहार की लालपुर पोलिंग बूथ पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में प्रधान प्रत्याशी के पति सहित दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। एसआई ने पुलिस और जनता पर फायरिंग व जनता में भय व्याप्त करने का आरोप लगाया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र की लालपुर पोलिंग बूथ पर सोमवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुए थे। दोपहर करीब दो बजे प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम चौहान के पति पृथ्वी सिंह निवासी हरचंदपुर साथी सुनील कुमार निवासी लालपुर व अन्य साथियों के साथ वहां आ पहुंचे। धांधली का आरोप लगाते हुए वहां मौजूद लोगों से हाथापाई करने लगे। इसके बाद पथराव करना शुरू कर दिया। तभी पृथ्वी सिंह ने पिस्टल निकाल कर पुलिस पार्टी और वहां मौजूद आम जन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इस बीच सुनील ने भी तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। फायरिंग होता देख वहां भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों व पुलिसकर्मियों ने इधर उधर छिपकर जान बचाई। घटना के बाद पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। मामले में पृथ्वी सिंह, सुनील कुमार व अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम पर हमला, धमकी, गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को दिया भरोसा तब शुरू हुआ मतदान
लालपुर पोलिंग बूथ पर प्रधान प्रत्याशी के पति के फायरिंग करने पर अफरा तफरी मच गई थी। वोट डालने आए अधिकतर लोग अपने घरों में चले गए थे। सीओ सिटी अभय नरायण राय, प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जो लोग भय की वजह से वोट डालने नहीं जा रहे थे। उन्हें भरोसा दिलाया कि अराजकतत्वों को सबक सिखाया जा रहा है। वह लोग निर्भीक होकर मतदान करें। जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला तो सभी लोग पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए वापस लौट आए। उक्त घटना के बाद बूथ सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी।

मौके से मिले पांच खोखा कारतूस
पुलिस बल जब फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। तो वहां पर कोई आरोपी नहीं मिला। लेकिन पुलिस को पिस्टल के तीन खोखा पिस्टल के कारतूस व दो खोखा 315 बोर कारतूस के मिले। मौके पर मिले कारतूस के खोखा पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed