फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A call here at the heart Rogiaen ambulances

हृदय रोगियाें को एक कॉल पर मिलेगी एंबुलेंस

Sun, 28 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
हृदय रोगियाें को प्रदेश सरकार सौगात देने जा रही है। अटैक पड़ने पर तत्काल इलाज की जरूरत को समझते हुए नि:शुल्क कार्डिएक एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआत में आगरा समेत प्रत्येक जिले को एक एंबुलेंस मिलेगी। इसमें इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी।
विज्ञापन

हृदय रोगियाें के लिए 102 और 108 एंबुलेंस सेवा की तरह ही कार्डिएक एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। इसके लिए जल्द हेल्प लाइन नंबर जारी होगा। 16 लाख रुपये की आधुनिक सुविधाआें वाली एंबुलेंस खरीदी जा रही हैं। इसमें वेंटीलेटर, डिफिब्लिरेटर, सेक्शन आपरेटर मशीन, ईसीजी जांच की सुविधा होगी। केयरटेकर के तौर पर टेक्नीशियन रहेगा। इस सेवा हेड आफिस लखनऊ में होगा, जहां किसी की कॉल आने पर संबंधित जिले के स्थानीय सेंटर पर मरीज का विवरण नोट कराया जाएगा। साथ ही मरीज को नजदीकी सरकारी चिकित्सकीय संस्थान में भर्ती कराएगा। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि इस योजना से सरकारी चिकित्सकीय सेवाएं और दुरुस्त होंगी। मरीजों को समय रहते इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed