फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A bridge will be built on Chak Marg and Gul in Midhakur.

Agra News: मिढ़ाकुर में चकमार्ग और गूल पर बनेगा पुल

Fri, 08 May 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Chak Marg and Gul in Midhakur.
बिचपुरी। कीठम–भांडई बाईपास की तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत मिढ़ाकुर क्षेत्र में चकमार्ग और गूल पर पुल निर्माण होगा। रेलवे ने चकमार्ग संख्या 980 और गूल संख्या 979 पर निर्माण के लिए सहमति दे दी है। किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसान पिछले चार महीने से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। उनका कहना है कि रेलवे कार्य की वजह से मार्ग बंद होने पर मिढ़ाकुर, सहारा और गढ़ी गुलजारी समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित पुल स्थल का निरीक्षण किया। रेल विकास निगम लिमिटेड के उप प्रबंधक आबिद अहमद ने बताया कि रेलवे ने दोनों स्थानों पर पुल निर्माण के लिए सहमति प्रदान कर दी है। प्रशासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed