फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A Baba shot dead in kasganj

तीन पत्नियों की मौत के बाद बना साधु, फुफेरी बहन से बनाए अवैध संबंध, हुआ ये अंजाम

Thu, 04 Oct 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 04 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
A Baba shot dead in kasganj
बाबा की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में एक साधु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक साधु के भाई की तहरीर पर फुफेरे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

      
सोरों क्षेत्र का रहने वाला साधु लहरा में एक धर्मशाला में रह रहा था। बुधवार रात के समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह लोगों को हत्या की जानकारी हुई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बड़े भाई ने अपने फुफेरे भाई उदयवीर पुत्र गजाधर निवासी सितारा सासनी हाथरस के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फुफेरी बहन से थे अवैध संबंध

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि हत्या की पृष्ठ भूमि में अवैध संबंध का मामला है। साधु के अपनी विधवा फुफेरी बहन से अवैध संबंध थे। उसके पति की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। उसके बीमा के 15 लाख रुपए बहन को मिले थे। 

मृतक के भाई ने तहरीर में अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए फुफेरे भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अभी हत्यारोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।     
 
बाबा कर चुका था तीन विवाह      

साधु बनने से पहले व्यक्ति की तीन शादियां हुईं थीं, लेकिन कोई भी पत्नी जीवित नहीं रही। उसके कोई संतान भी नहीं थी। इस बीच उसकी फुफेरी बहन विधवा हो गई। बहन का साधु के पास आना जाना शुरू हो गया। जिससे साधु ने उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। 
     
आरोपी दे चुका था जान से मारने की धमकी  
   
अपनी बहन का साधु के पास आना जाना आरोपी को पसंद नहीं था। वो कई बार अपनी बहन से भी मना कर चुका था। उसने साधु को जान से मारने की धमकी भी दी थी। एक दिन पहले भी उसकी बहन साधु से मिलने आई थी। जिसकी भनक उसे लग गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed