{"_id":"3-90346","slug":"Agra-90346-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से आता है हुनर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से आता है हुनर
Agra
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कलाकार को हमेशा सीखना होता है। बिना मेहनत के कभी हुनर नहीं आ सकता। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में बिना हुनर के जगह बना पाना मुश्किल है। कुछ कलाकार शार्टकट से कामयाबी पाना चाहते हैं, लेकिन लंबे समय तक सफलता बनाए नहीं रख सकते। सफल होने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। जब कला होगी, तो हर जगह आपकी पूछ होगी। यह बातें शुक्रवार को अभिनेत्री ऋषिता भट्ट ने कहीं।
फिल्म अभिनेत्री ऋषिता भट्ट शुक्रवार को आगरा क्लब स्थित दरगाह मरकज पर चादर पेश करने पहुंची। शनिवार को उन्हें दिल्ली में जेड-प्लस फिल्म का प्रमोशन करना है, जो 28 तारीख को रिलीज हो रही है। फिल्म की कामयाबी के लिए उन्होंने मजार-ए-मुबारक पर चादर पेश करने के साथ दुआ की। उन्होंने कहा कि हाल ही में जेड प्लस रिलीज होने जा रही है, जिसमें स्पेशल अपेयरेंस है। फिल्म में तीन गाने हैं, जिन पर डांस किया है। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है, जिसे परिवार के साथ बैठक कर देखा जा सकता है। इसके साथ ही हिंदी, पंजाबी और मराठी में भी कई फिल्मों पर काम हो रहा है। आगरा आकर बड़ा अच्छा लगता है। दरगाह पर सुकून मिलता है। दिसंबर में फिर से आगरा आएंगे। उनके साथ कथक नृत्यांगना निलांजली भी मौजूद रहीं।