फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीसीटीवी की निगरानी में होंगे 100 चौराहे

सीसीटीवी की निगरानी में होंगे 100 चौराहे

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए जिले में सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 100 चौराहों और तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। यह कंट्रोल रूम जीआईएस, जीपीएस, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम से लैस होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ताजमहल देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। अत्याधुनिक कंट्रोल रूम आगरा की जरूरत है। इससे औद्योगिक वातावरण को विकसित करने में भी मदद मिलेगी, उद्यमियों और नागरिकों को सुरक्षा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि आगरा के अलावा ऐसा कंट्रोल रूम बनारस में भी स्थापित किया जा रहा है। इस तरह का अत्याधुनिक कंट्रोल रूम प्रदेश में केवल चार जिलों में है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह जल्द लखनऊ और आगरा के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। शनिवार को सपा मुखिया के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। गंगाजल प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा कि देरी से लागत बढ़ जाती है। सरकारी एजेंसी पर भी प्राइवेट की तरह नियम लागू होना चाहिए, ताकि काम समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए आगरा ही बेहतर
कैबिनेट मंत्री ने आगरा में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के मसले पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला से हाल ही में मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में एसोसिएशन को घनी आबादी में केवल 25 एकड़ जमीन मिल रही है, जबकि यहां रहनकला में 35 एकड़ जमीन कम दामों पर दी जा सकती है। इसे चिह्नित भी कर लिया है। आगरा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के कारण स्टेडियम के लिए उपयुक्त है। एयरपोर्ट के सवाल पर मंत्री ने बताया कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की बात समझ से परे है। अगर केंद्र सरकार यहां एयरपोर्ट नहीं बनाती तो उसे टर्मिनल को विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed