{"_id":"3-82480","slug":"Agra-82480-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में शिफ्ट
Agra
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को एक माह के लिए लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया है। विधानसभा कार्यवाही में शामिल होने व लखनऊ में लगातार पेशी के चलते उन्हें 17 जुलाई तक लखनऊ जेल में भेजा गया है।
बता दें कि विधायक पिछले चार साल से आगरा केंद्रीय कारागार में निरुद्ध हैं। यहीं से उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी लड़ा। लखनऊ से लेकर दिल्ली सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए भी यहीं से जाना पड़ता है। जेलर लाल रत्नाकर सिंह के अनुसार, विधायक की लगातार पेशी और विधानसभा कार्यवाही मेें शामिल होने के लिए गारद उपलब्ध कराने में समस्या आ सकती थी। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वह 18 जुलाई को केंद्रीय कारागार में लौट आएंगे।