फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्यार के चक्कर में किशोर ने किया आत्मदाह

प्यार के चक्कर में किशोर ने किया आत्मदाह

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। प्यार के चक्कर में किशोर की जान चली गई। पड़ोसी किशोरी से मिलने जुलने की बात खुलने पर किशोरी के परिवारीजनों ने उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद घरवालों ने भी उसे डांटा फटकारा। इससे क्षुब्ध होकर किशोर ने खुद को आग लगा ली। दिल्ली में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। यहां का रहने वाला 15 वर्षीय देवू हाईस्कूल का छात्र था। पढ़ाई में तेज था। खाली वक्त में पिता के साथ कचौड़ी की ठेल पर हाथ बंटाता था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक हमउम्र लड़की से उसकी दोस्ती हो गई। वह अकसर आपस में बातचीत करते थे। इसकी भनक लगने पर लड़की के घरवालों ने ऐतराज जताया। इसको लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया। पिछले रविवार को लड़की के घरवालों ने देवू के घर आकर उसे डांटा फटकारा था। इसके बाद देवू के परिवारीजनों ने भी उससे भला बुरा कहा। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुद को आग लगा ली। उसे जली हालत में एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिवारीजन दिल्ली ले गए। दिल्ली में किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed