फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुखार ने फिर ली तीन की जान

बुखार ने फिर ली तीन की जान

Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
Agra
Agra Updated Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बुखार का कहर जारी है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर बुखार से किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दिगनेर की युवती भी शामिल है। दिगनेर में अब तक मरने वालों की संख्या 10 और जिले में कुल मृतकों की संख्या 37 हो गई है। रुनकता के खड़वाई गांव में तेजी से बुखार फैल रहा है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम झांकने तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

ताजगंज के दिगनेर निवासी मुन्नालाल की बेटी सपना (18) को छह-सात दिन पहले बुखार आने पर बरौली अहीर के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। शनिवार की शाम हालत बिगड़ने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में रेेफर कर दिया गया। मेडिसन विभाग में उपचार शुरू होने से पूर्व ही सपना की मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक निजी नर्सिंगहोम संचालक ने सपना को डेंगू होने की बात कही थी। उसके प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे थे।
विज्ञापन

रुनकता प्रतिनिधि के मुताबिक, खड़वाई गांव निवासी विष्णु (12) पुत्र बलवीर की तीन-चार दिन पहले तबियत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे बोदला के एक नर्सिंगहोम में ले गए। डॉक्टर ने डेंगू बताते हुए उपचार शुरू कर दिया। शनिवार सुबह विष्णु की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव में कई लोग बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाह क्षेत्र के बासौनी के खिल्ला गांव में एक पखवाड़ा पहले विमला देवी पत्नी सुमेर सिंह की बुखार से मौत हो गई थी। उसकी पुत्री प्रियंका (12) भी बीमार थी। परिवारीजन उसका इलाज बाह में करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर उसे आगरा ले जाया जा रहा था। रास्ते में प्रियंका ने दम तोड़ दिया। वहीं बुखार के चलते गांव के ही शनि की हालत चिंताजनक है। इस गांव में बुखार से यह तीसरी मौत है।


इनसेट
फतेहपुर सीकरी में कैंप लगाकर उपचार
फतेहपुर सीकरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगला कौरई, मलिकपुर, बसेरी काजी, रसूलपुर आदि गांवों में शिविर लगाकर दो सौ मरीजों का उपचार किया और दवाएं वितरित कीं। इस दौरान 24 मरीजों की रक्त पट्टिकाएं भी बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed