फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रेकी कर दिया गया वारदात को अंजाम

रेकी कर दिया गया वारदात को अंजाम

Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एत्मादपुर फिलिंग स्टेशन के कैशियर से 11.60 लाख लूटने की वारदात को रेकी करने के बाद अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशन के मालिक डा. रनवीर सिंह के मुताबिक बैंक के बाहर पांच बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। वह पहले से ही गेट पर खड़े थे। बदमाशों को उनके बारे में पूरी जानकारी थी। कैशियर के पहुंचते ही बदमाशों ने गोली मारी और बाद में बैग लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की उम्र 30 वर्ष से कम है। दोनों ने ही अपना चेहरा ढक रखा। तीन दो बाइक पर बैठे हुए थे। उन्होंने हेलमेट लगा रखे थे। एक बाइक काले रंग की तो दूसरी लाल रंग की थी। इससे अंदाजा है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उधर, घायल कैशियर महेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सीने से गोली पीठ से पार निकल गई। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। सीओ एत्मादपुर एमपी सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।


दस साल पहले भी हुई थी लूट
आगरा। दस साल पूर्व भी इस पंप की नकदी को बदमाशों ने कैशियर से लूटा था। हालांकि तब बदमाशों ने गोली नहीं मारी थी। डा. रनवीर ने बताया कि दस साल पूर्व भी उनके पंप के कैशियर से तीन लाख रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed