{"_id":"3-57274","slug":"Agra-57274-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे देशभक्त थे बाबू जगजीवन राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे देशभक्त थे बाबू जगजीवन राम
Agra
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बाबू जगजीवन राम सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री बने, उसमें कीर्तिमान स्थापित किया और अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।
बाबू जगजीवन राम की 106वीं जयंती पर जाटव समाज उत्थान समिति ने फतेहाबाद रोड स्थित बाबू जगजीवन राम चौक स्थित पार्क पर समारोह आयोजित किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त कहा। आयोजन समिति ने उन्हें भारत रत्न देने, फतेहाबाद मार्ग का नाम बाबू जगजीवन राम मार्ग और ताज नगरी फेस टू का नाम बाबू जगजीवन राम नगर रखने की मांग की। इस दौरान राजपुर निवासी बाबू शिवचरण लाल को समाज रत्न की उपाधि दी गई। उद्घाटन देवकीनंदन सोन, अध्यक्षता डा. चंद्रपाल और संचालन बंगाली बाबू ने किया। समारोह में पूर्व मंत्री जीपी पुष्कर, रामबाबू हरित, गुटियारी लाल दुबेश, पूर्व न्यायाधीश चतुर्भुज सागर, करतार सिंह भारतीय, राजकुमार नागरथ, शिवराज सिंह यादव, कुंवर चंद वकील, श्याम जरारी, डा. जीएस धर्मेश, डा. अश्विनी शर्मा आदि ने बाबू जगजीवन राम पर विचार रखे।