{"_id":"3-56676","slug":"Agra-56676-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने लेदरपार्क को भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने लेदरपार्क को भेजा नोटिस
Agra
Updated Tue, 26 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली/रुनकता। रुनकता स्थित लेदर पार्क इंडस्ट्रीज के विरोध में किसानों की महापंचायत के बाद सोमवार को एसडीएम किरावली ने कंपनी को नोटिस भेजा है। इसमें कंपनी को दो अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया है। उधर, किसानों ने ऐलान किया है कि वे इस संबंध में एक अप्रैल को डीएम से शिकायत कर टेनरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
रविवार को रुनकता में हुई किसान महापंचायत में किसानों ने संघर्ष समिति का गठन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि टेनरी से क्षेत्र के आसपास जल और वायु प्रदूषण हो रहा है। खेतों में से भी उपयोगी तत्व खत्म हो रहे हैं। पूर्व में भी टेनरी प्रबंधन का विरोध हुआ लेकिन दब गया। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि प्रदूषण विभाग पानी के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज चुका है। टेनरी से केमिकल निकलता है जो खेतों की मिट्टी के उपजाऊ तत्वों को खत्म कर रहा है। बैठक में बृजेश माहौर, नरेंद्र बघेल, नित्तम बाबा, उमेश प्रधान तारा बीडीसी, गजेंद्र बाबा, ओमप्रकाश, दीवान बघेल, टीटू सिकरवार, भरत बघेल आदि थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम किरावली रेखा एस चौहान ने कंपनी प्रबंधन को धारा 133 का नोटिस भेजा है। एसओ सिकंदरा को नोटिस तामील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी से दो अप्रैल तक नोटिस का जवाब मांगा गया है।