फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, 12 घायल

ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, 12 घायल

Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सरैंधी/बाह/पिनाहट/एत्मादपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में किशोर की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तांतपुर निवासी संजू (14) ट्रैक्टर से अपने गांव जा रहा था। बताते हैं कि रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर वह उछलकर नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं चांगौली के समीप ट्रैक्टर ने मैक्स को टक्कर मार दी। हादसे में पूरन निवासी चांगौली, अशोक निवासी सिकतर, शेखर निवासी बाड़ी, ललकेश्वर निवासी भिड़कौली घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पूरन, अशोक शेखर को आगरा रेफर कर दिया। उधर, मंगदपुर निवासी शशि अपने पति विमलेश के साथ बाइक से लौट रही थी। रास्ते में वह गिरकर घायल हो गई। पिढ़ौरा के गोपालपुरा निवासी उमा (11) स्कूल से लौट रही थी। गोपालपुरा मोड़ पर इंडिका ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। एत्मादपुर में कुबेरपुर चौराहे पर अनियंत्रित मैक्स डंपर में घुस गई। हादसे के बाद डंपर का डीजल टैंक फट गया। इससे मैक्स में आग लग गई। घटना में मैक्स में सवार सोनू यादव, गगन, योगेंद्र निवासीगण सिरसागंज, बबलू, अशोक निवासीगण फीरोजाबाद, नरेश निवासी कानपुर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मैक्स और समीप स्थित खोखा पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed