फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना किनारा रोड पर नहीं लगेंगे हिचकोले

यमुना किनारा रोड पर नहीं लगेंगे हिचकोले

Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 27 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। यमुना किनारा सड़क पर वाहन चालकों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। जर्जर हो चुकी सड़क को सुधारने का काम 15 मार्च से शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में एडीए ऑफिस में मंगलवार को हुई बैठक में एडीए वीसी ने सभी विभागों को तालमेल स्थापित कर लाइनों आदि के शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि झलकाई बाई प्रतिमा से लेकर वाटर वर्क्स और अंबेडकर सेतु से एत्माद्दौला स्मारक तक सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने पथकर निधि से करीब 22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण लोक निर्माण विभाग को करना है। एडीए वीसी अजय चौहान ने मंगलवार को सभी विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि टोरंट पावर, जलकल विभाग, जल निगम, रेलवे, नगर निगम या अन्य किसी भी विभाग को कोई लाइन आदि शिफ्ट करनी है तो 15 मार्च से पहले कर लें ताकि बाद में सड़क खोदने की जरूरत न हो।
विज्ञापन


इनबाक्स...
पालीवाल पार्क की सुधरेगी दशा
आगरा। एडीए वीसी ने मंगलवार को पालीवाल पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान बाल उद्यान का सस्पेंशन ब्रिज बंद था। कई स्थानों से ब्रिज क्षतिग्रस्त था। जनरेटर गायब था। कई वोट खराब थीं। इस पर उन्होंने इनके सुधार के साथ पार्क में लैंडस्केपिंग के निर्देश दिए। गौरतलब है कि पिछले दिनों उन्होंने संजय प्लेस में शहीद स्मारक का निरीक्षण कर हालात सुधारने के निर्देश दिए थे। आर्किटेक्ट ने मंगलवार को निरीक्षण कर सुधार की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स....
अफसरों से मिले डायमंड मार्केट के पीड़ित
आगरा। रामबाग में डायमंड मार्केट के ध्वस्तीकरण के बाद करीब 35 दुकानदार सड़क पर आ गए हैं। पीड़ित दुकानदारों ने मंगलवार को एडीए के अफसरों से मुलाकात की और वहां अपना कारोबार करने की अनुमति मांगी। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि वहां कोई भी व्यवसायिक गतिविधि नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed