फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक की हत्या कर गाड़ दिया था शव

युवक की हत्या कर गाड़ दिया था शव

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज में पंचवटी कालोनी में रविवार प्लाट में शव गाड़े जाने की की जानकारी पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई की तो शव युवक का निकला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि हत्या कर युवक को यहां गाड़ा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पंचवटी कालोनी में सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान उनकी बाल खाली प्लाट में चली गई। बच्चे जब बाल लेने गए तो उन्होंने वहां आदमी की उंगलियां जमीन में देखीं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने साथियों को दी। कुछ ही देर में गड्ढे में किसी शव के गडे़ होने की जानकारी क्षेत्र में फैल गई। लोग मौके पर जमा होने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जब पुलिस ने गड्ढा खोदा तो उसमें एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, नाक से भी खून निकल रहा था। उसके एक हाथ पर राजकुमार लिखा था। मृतक काली पेंट, चेकदार शर्ट, हरा स्वेटर पहने था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, हत्या कर शव को गड्ढा खोदकर दबाया गया है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वाएड को बुलाकर जांच की।
विज्ञापन





देहात में दो शव मिलने से सनसनी

एत्मादपुर: थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव गढ़ी गज्जू के निकट रोड किनारे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में शव पड़ा मिला। वहीं दूसरा शव छलेसर स्थित बेस्ट प्राईज मॉल के सामने मिला। एक शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली घटना गांव भागूपुर से गढ़ी गज्जू मार्ग पर सुबह 11 बजे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान बॉल पानी भरे गड्ढे में चली गई। बॉल निकालने के दौरान बच्चों को शव दिख गया।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण विनोद कुमार पुत्र राजाराम जाटव ने शव की शिनाख्त अपने मामा 50 वर्षीय दर्शन लाल पुत्र जंगी निवासी गांव बलई थाना मक्खनपुर जिला फीरोजाबाद के रूप में की। विनोद ने बताया कि उसका मामा गत एक माह से उसके गांव में बेलदारी कर रहा था। बीती शाम वह गांव जाने के लिए निकला था। दर्शन सिंह शराबी था।

वहीं दूसरी घटना में दोपहर 12 बजे छलेसर स्थित बेस्टप्राईज के सामने 30 बर्षीय युवक का शव देख राहगीरों मे सनसनी फैल गई। युवक किसी रईश खानदान का लग रहा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। छलेसर चौकी इंचार्ज मानिक चंन्द्र ने बताया कि युवक के बांये हाथ पर एमकेएस लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed