फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टेंडर को लेकर जल निगम में टकराव

टेंडर को लेकर जल निगम में टकराव

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जल निगम कार्यालय में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मथुरा जिले में ओवर हेड टैंक बनाने के लिए आमंत्रित निविदाओं में गोलमाल का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने एसई का घेराव किया। इसके बाद वे चीफ इंजीनियर के कार्यालय में पहुंचे। मुख्य अभियंता के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जल निगम ने मथुरा जिले में ओवर हेड टैंक बनाने और पाइप लाइन डालने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की योजनाओं की निविदाएं आमंत्रित की थीं। ठेकेदारों को 12 से 19 दिसंबर के बीच टेंडर खरीदने का समय दिया गया था। उनका कहना है कि टेंडर विक्रय से जल निगम ने करीब 35 लाख रुपये की कमाई की है लेकिन टेंडर खुलने के समय अधिकारियों ने गोलमाल शुरू कर दिया। आरोप है कि अधिकारियों की चहेते और ए क्लास के कुछ ठेकेदारों के बीच टेंडर पूल करने की योजना है। बी और सी क्लास के ठेकेदारों को नियमों का हवाला देकर बाहर करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि जिन नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उनके बारे में टेंडर खरीद के दौरान कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इससे गुस्साए ठेकेदारों ने जल निगम के अधीक्षण अभियंता एसके अवस्थी और मुख्य अभियंता एसके गुप्ता के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख थाना हरीपर्वत की पुलिस को भी बुला लिया गया। बाद में मुख्य अभियंता ने किसी तरह ठेकेदारों को शांत किया। अधीक्षण अभियंता एसके अवस्थी का कहना था कि नियमों में कोई फेरबदल नहीं किया है। शासनादेश के आधार पर सभी ठेकेदारों की टेक्निकल बिड खोली जा रही हैं, जिनका ठेकेदार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनबाक्स....
ई-टेंडरिंग क्यों नहीं करता जल निगम
आगरा। जल निगम में टेंडरों को लेकर हंगामा आए दिन की बात है। कभी सत्ता पक्ष के लोग हंगामा करते हैं तो कभी ठेकेदार। इसको लेकर जल निगम के टेंडर खोलने की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में आयोजित करने का फैसला किया गया था लेकिन ठेकेदारों का कहना है कि जब आए दिन हंगामा हो रहा है और राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ता है तो जल निगम ई-टेंडरिंग लागू क्यों नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed