फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाह में दौड़ेंगी सुपर डीलक्स, मर्सिडीज बसें

बाह में दौड़ेंगी सुपर डीलक्स, मर्सिडीज बसें

Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाह। देश की राजधानी दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बाह से दिल्ली के लिए सुपर डीलक्स, मर्सिडीज बसें चलेंगी। वोल्वो भी दौड़ेंगी। जगनेर का बस स्टैंड बनेगा। भदावर डिपो बाह के बेडे़ में शामिल दो नई बसों को दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाते हुए परिवहन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने यह घोषणा की। आगरा जिले के देहात को जोड़ने के लिए क्रइ बसें चलाने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन

भदावर बस स्टैंड बाह को उच्चीकृत किए जाने के प्रस्ताव को परिवहन मंत्री राजा अरिदमन सिंह पहले ही हरी झंडी दिखा चुके हैं। शनिवार को मंत्रोच्चारण के बीच पूजन के बाद जैतपुर-बाह-दिल्ली तथा बाह, पिनाहट, दिल्ली के लिए चलने वाली दो नई बसों का पहले फीता काटकर लोकार्पण किया गया, फिर हरी झंडी दिखाकर उन्हेें रवाना किया। लोकार्पण समारोह में परिवहन मंत्री ने घोषणा की कि यदि यात्री किराया वहन कर सकें तो ाबह से दिल्ली के लिए वोल्वो, सुपर डीलक्स और मर्सिडीज बसें चलाई जाएंगी। बाह, खेरागढ़ समेत देहात के कई कसबों, गांवों को जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। आगरा से खेरागढ़, शमसाबाद, सैंया, जगनेर, कुर्राचित्तरपुर, तांतपुर के लिए बसें शुरू करने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। परिवहन मंत्री ने जगनेर के बस अड्डे के नवीनीकरण की भी घोषणा की। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना, एआरएम राजीव शर्मा, ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह भदौरिया, राजेंद्र सिंह, हरनारायण सिंह, चेयरमैन दिवाकर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed