फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   98 employees in the university here and there

विश्वविद्यालय में 98 कर्मचारियों का बदला पटल

Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
98 employees in the university here and there
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एक साथ 98 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। दीक्षांत समारोह में 21 दिसंबर को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश के साथ चेतावनी भी दी थी। गड़बड़ियों को दूर करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। दीक्षांत समारोह के दो दिन बाद ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

कुलपति के आदेश पर छह कार्यालय अधीक्षकों, 75 वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायकों और 17 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। विश्वविद्यालय में पहली बार इतनी अधिक संख्या में कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। गोपनीय विभाग, परीक्षा विभाग, प्रशासन विभाग में कई कर्मचारी 10 वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल पर काम कर रहे थे। इन विभागों में काम कर रहे तमाम कर्मचारियों को आवासीय संस्थानों में भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय में छात्रों व छात्र संगठनों की ओर से लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही थी कि उनके छोटे-छोटे काम भी लटका दिए जा रहे हैं। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हो रहे हैं। एक-एक पटल पर फाइलें लंबे समय तक लटकी रहती थीं।
विज्ञापन

विधानसभा की आश्वासन समिति की ओर से भी विश्वविद्यालय में पांच वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल पर काम कर रहे कर्मचारियों को हटाने की संस्तुति की गई थी। हालांकि स्थानांतरण सूची में ऐसे भी कर्मचारी शामिल हैं, जिनके पटल बदले एक वर्ष से भी कम हुआ था। कुछ जगहों का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है। केएमआई में तीन लिपिक थे, सभी का स्थानांतरण कर दिया गया है। यहां शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को भेजा गया है। एकाउंट में तैनात इकलौते लिपिक का स्थानांतरण कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि सूची में अधिकतर ऐसे कर्मचारी हैं, जो लंबे समय से एक सीट पर काम रहे थे। अभी कुछ और कर्मचारियों के स्थानांतरण होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश कुमार अग्रवाल को प्रकाशन विभाग से उपाधि विभाग, अमृत कुमार को परीक्षा विभाग से शैक्षिक विभाग एवं आवासीय इकाई, जीके जैन को डिग्री विभाग से परीक्षा विभाग, राजीव गुप्ता को गोपनीय विभाग से परीक्षा विभाग, संजय शर्मा को गोपनीय विभाग से प्रशासन एवं प्रकाशन विभाग, मोहन लाल को लेखा विभाग से प्रॉक्टर कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed