{"_id":"62f006480b3dfc658a6d755d","slug":"97-9-mm-of-rain-waterlogged-all-over-mainpuri-news-agr542775327","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: जमकर बरसे बादल, हर तरफ हुआ जलभराव, शहर परेशान, खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: जमकर बरसे बादल, हर तरफ हुआ जलभराव, शहर परेशान, खिले किसानों के चेहरे
Mon, 08 Aug 2022 07:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:54 AM IST
सार
बारिश के बाद शाम से ही किसानों ने कहीं धान की रोपाई शुरू कर दी तो कहीं तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही धान की रोपाई का काम जिले में सौ प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में रविवार को अब तक की सबसे जोरदार बारिश हुई। सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर दो बजे तक जारी रही। इस बीच पानी की रफ्तार जरूर बदलती रही। शहर में 97.9 मिलीमीटर बारिश हुई तो हरफ तरफ पानी-पानी नजर आया। नाले जहां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आए गए तो मोहल्लों में जलभराव हो गया। मुख्य सड़कों पर भरा पानी तो निकल गया, लेकिन निचले मोहल्लों में पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
रविवार को हुई बारिश ने सीजन का रिकॉर्ड बना दिया। सुबह छह बजे शुरू हुई रिमझिमदिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। दोपहर एक बजे तक रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। शहर में हर तरफ नाले ओवरफ्लो हो गए। पानी जहां सड़कों पर भर गया तो वहीं कचरा भी जलभराव में तैरता नजर आया। शहर के स्टेशन रोड, कचहरी रोड और आगरा बाईपास रोड पर कुछ जगह दो फीट तक पानी भर गया। इससे वाहन भी रेंगते नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र में लगे वर्षा यंत्र के अनुसार लगभग आठ घंटे में 97.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
शहर के निचले इलाकों में मुश्किल और भी बढ़ गई। राजीव गांधी नगर, मोहल्ला अग्रवाल, देवपुरा, नगला शिवलाल आदि में जलभराव हुआ और पानी घरों में घुसने लगा। इसके चलते लोग बाल्टी व अन्य बर्तन लेकर पानी निकालने में जुटे रहे। बारिश होने के बाद भी सड़कों पर भरा पानी तो निकल गया, गलियों में अब भी जलभराव के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
इस बार तेज बारिश हुई तो धान की रोपाई का काम अब पूरा होने की उम्मीद बंध गई है। कई क्षेत्र ऐसे है जहां रजबहा और माइनर न होने से लोगों को धान की रोपाई के लिए बारिश का ही इंतजार रहता है। अब बारिश हुई तो धान की रोपाई का काम पूरा हो जाएगा। बारिश के बाद शाम से ही किसानों ने कहीं धान की रोपाई शुरू कर दी तो कहीं तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही धान की रोपाई का काम जिले में सौ प्रतिशत हो जाएगा।