{"_id":"618592ecafee9d746c37b826","slug":"95-43-liter-petrol-diesel-rs-86-93-agra-news-agr513759447","type":"story","status":"publish","title_hn":"95.43 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल 86.93 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95.43 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल 86.93 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। केंद्र सरकार के वैट कम करने से 48 घंटे में डीजल 12.11 रुपये और पेट्रोल 11.69 रुपये सस्ता हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थ के लगातार दाम बढ़ने से लोगों को राहत मिली, लेकिन लोगों का यही कहना है कि डीजल-पेट्रोल के दाम और कम होने चाहिए। इससे सामान्य आय वाले परिवार पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार कम पड़े।
आगरा पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि तीन से पांच नवंबर तक दो बार कीमतें कम हुई हैं। तीन नवंबर को पेट्रोल के दाम 107.12 रुपये और डीजल का भाव 99.04 रुपये था। चार नवंबर को केंद्र सरकार के वैट कम करने पर पेट्रोल के दाम 101.22 रुपये और 87.22 रुपये डीजल मिला। चार को फिर कीमतें कम हुईं और पेट्रोल का अब भाव 95.43 रुपये और डीजल 86.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल पर करीब 12-12 रुपये कम करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार तेल कंपनियों पर नियंत्रण रखे और इनकी कीमतें नहीं बढ़ें, जिससे और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इन 11 महीने में डीजल-पेट्रोल के दामों पर 24 रुपये प्रति लीटर बढ़े और अब करीब 12-12 रुपये कम कर दिए हैं। उप चुनावों में हार के कारण यह किया है। इनके कीमत और घटाई जाएं, इससे महंगाई ओर खेती की लागत भी कम होगी। - सत्यवीर चौधरी, किसान नेता, दयालबाग
नौकरी-पेशा वाले व्यक्ति को पेट्रोल कम होने से बड़ी राहत मिली है। सरकार से मांग है कि तेल कंपनियों पर नियंत्रण रखे और इनकी कीमतें नहीं बढ़ाई जाएं। पेट्रोल-डीजल के दामों 80 रुपये तक आने चाहिए। - गीता सरस्वत, गृहिणी, खंदारी
पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने से सरकार ने राहत तो दी है, लेकिन प्रधानमंत्री जी से मांग है कि पेट्रोल के दाम और कम करे, कीमत 80 रुपये से अधिक नहीं हों। इससे दुपहिया वाहन चलाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। - ऋतिक जौहरी, युवा उद्यमी, कमला नगर
ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)
तिथि पेट्रोल डीजल
चार जनवरी 83.62 74.22
चार फरवरी 85.86 77.47
चार मार्च 89.32 81.84
चार अप्रैल 88.86 81.25
चार मई 88.87 81.32
चार जून 92.07 86.06
चार जुलाई 96.69 89.76
चार अगस्त 98.96 90.27
चार सितंबर 98.57 89.26
चार अक्तूबर 99.62 91.80
तीन नवंबर 107.12 99.04
चार नवंबर 101.22 87.22
पांच नवंबर 95.43 86.93