फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सपा से नाराज मानपाल सिंह ले सकते हैं बड़ा फैसला

सपा से नाराज मानपाल सिंह ले सकते हैं बड़ा फैसला

Thu, 28 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सपा से नाराज मानपाल सिंह ले सकते हैं बड़ा फैसला
मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण की न्यायिक जांच हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। एटा और कासगंज की राजनीति में पिछले पांच दशकों से सक्रिय पूर्व मंत्री मानपाल सिंह शुक्रवार को कोई बड़ा राजनीतिक एलान कर सकते हैं। इस समय वे समाजवादी पार्टी में हैं। पार्टी से उनका मोह भंग हो चुका है और वे उपेक्षा के शिकार हैं। हालांकि उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में गुरुवार को कोई खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मानपाल सिंह समाजवादी पार्टी की दो सरकारों में माध्यमिक शिक्षा मंत्री और परिवहन राज्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व कांग्रेस की सरकार में भी वे खाद्य रसद, होमगार्ड, जेल के मंत्री भी रह चुके हैं। वे 6 बार विधायक रह चुके हैं। 1974 से उन्होंने अपना राजनीति सफर शुरू किया। वेे पांव बार कासगंज के विधायक चुने गए। एक बार सोरों के विधायक भी रहे। पिछले विधानसभा चुनावों में उन्हें कासगंज विधानसभा से टिकट नहीं दिया गया। वे तभी से नाराज थे। इस बार उन्होंने एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए समाजवादी पार्टी का टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सपा ने उन्हें संतुष्ट करने के लिए स्टार प्रचारक बनाया, लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हुए। सपा से उनकी नाराजगी साफ है, लेकिन वे आज प्रेस कांफ्रेंस में अपनी पूरी रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed