{"_id":"5c951993bdec22140c42ba0d","slug":"91553275283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, सीओ की कार फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, सीओ की कार फूंकी
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। रोडवेज बस की टक्कर से हुई युवक की मौत के बाद मार्ग पर लगे जाम को हटवाने पहुंचे सीओ जलेसर के साथ आक्रोशित लोगों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने उनकी सरकारी कार में आग लगा दी। सीओ ने एक मकान में छिपकर खुद को बचाया। बाद में जानकारी पाकर एएसपी, सीओ सदर और बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंच गए थे। जहां से पुलिस ने कुछ महिला और पुरुष हिरासत में लिए हैं।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सहनऊआ निवासी बलवीर (35) पुत्र रमेश चंद्र बाइक पर सवार होकर बैगनावाद की पुलिया के पास से गुजर रहा था। उसी समय रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे परिजन आगरा उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव को गांव लेकर पहुंच गए। जहां हादसे से गुस्साए लोगों ने सहनऊआ के पास शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर सीओ जलेसर रामनिवास मौके पर पहुंच गए और जाम हटवाने के लिए लोगों से कहने लगे। आरोप है उसी समय आक्रोशित लोगों ने सीओ को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसे देख सीओ एक मकान में घुस गए और दरवाजा बंद करके खुद को बचाया। इसके बाद भी आक्रोशित लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ और सीओ जलेसर की सरकारी कार में आग लगा दी। आग लगाने के कुछ समय में ही कार जलकर राख हो गई। इसकी जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सदर वरुण कुमार, बीएसएफ जवानों और बड़ी संख्या में पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव से करीब एक दर्जन महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया है।