फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को पशु चोर समझकर पीटा, मौत

ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को पशु चोर समझकर पीटा, मौत

Sun, 17 Mar 2019 09:59 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को पशु चोर समझकर पीटा, मौत
डैमो
एटा। जलेसर क्षेत्र के गांव नगला अहीर के ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को पशु चोर समझकर लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। हाथरस थाना हसायन क्षेत्र में रहने वाला यह युवक रात में घूमते हुए गांव नगला अहीर पहुंच गया था।
विज्ञापन


जिला हाथरस थाना हसायन के गांव रामनगर का निवासी रवींद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश बंजारा मानसिक रूप से कमजोर था। वह शुक्रवार की शाम घर से किसी तरह निकल गया और रात होते-होते थाना जलेसर के गांव नगला अहीर में पहुंच गया। गांव में भैंस चोरों को आतंक बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने भैंस चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद गंभीर रूप से घायल उस युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर भर्ती होने के कुछ समय बाद ही मौत हो गई। उधर, घायलावस्था में ही रवींद्र ने अपने पिता का नाम और नंबर पुलिस को बताया था। इससे पुलिस ने आनन-फानन परिजनों को सूचना दी। रवींद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पीट-पीटकर की गई मेरे बेटे की हत्या...’
एटा। मृतक रवींद्र के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि ‘मेरे बेटे की पीट-पीटकर हत्या की गई है’। इस मामले में एएसपी संजय कुमार का कहना है कि अगर राघवेन्द्र के परिजनों की ओर से तहरीर दी जाएगी तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मामले में दर्ज हुईं दो रिपोर्ट
जलेसर। गांव नगला अहीर में हुई मौत के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गईं हैं। पहली रिपोर्ट गांव निवासी श्रीकृष्ण ने पशु चोरी करने की दर्ज कराई। वहीं दूसरी रिपोर्ट मृतक रवींद्र के छोटे भाई रिंकू की पत्नी रैना देवी ने श्रीकृष्ण सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसके जेठ मंदबुद्धि हैं वह रात में घर सेे निकल आए थे। उनकी श्रीकृष्ण सहित अन्य अज्ञात ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

छह साल से खराब थी रवींद्र की हालत
एटा। मृतक के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि उनका बेटा रवींद्र छह साल से मानसिक रूप से बीमार था। कई बार जब वह घर से निकल जाता था तो वह उसे इधर-उधर से ढूंढकर घर लाते थे। आस-पास के गांव के लोग भी उसके बारे में जानते थे। उधर, ग्राम पंचायत धनौली का रामनगर मजरा है, यहां के प्रधान राघवेन्द्र सिंह उर्फ मनू ने भी रवींद्र के बीमार (विक्षिप्त) होने की पुष्टि की है।


मारहरा क्षेत्र में भी पिटाई के बाद हो गई थी युवक की मौत
जनवरी माह में मारहरा क्षेत्र में चोरी करने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की थी। ग्रामीणों ने मार-मारकर उसे मरणासन्न कर दिया था। पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर आई तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के परिजन उसका शव लेने भी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed