{"_id":"5c60677cbdec2259b05bbfd7","slug":"91549821820-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन का खत्म हुआ बजट, शासन से बजट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन का खत्म हुआ बजट, शासन से बजट की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बजट के अभाव में फोरलेन के कदम ठिठक गए हैं। बार-बार मांग के बावजूद भी धनराशि नहीं मिलने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने लखनऊ स्तर पर वार्ता की है। वार्ता में अधिकारियों को एक सप्ताह में 25 करोड़ रुपये की धनराशि मिलने का आश्वासन मिला है। हालांकि बजट के अभाव में फिलहाल फोरलेन और बाईपास के कदम ठहरे हुए हैं।
कासगंज से एटा के बीच 320 करोड़ की योजना से फोरलेन का काम चल रहा है। हालांकि दिसंबर में फोरलेन का बजट खत्म होने से काम प्रभावित होने लगा। पहले काम की गति धीमी हुई, लेकिन अब काम होता नजर नहीं आ रहा है।
लोक निर्माण विभाग 25 करोड़ रुपये की धनराशि के लिए शासन को पत्र भी भेज चुका है, लेकिन शासन स्तर से बजट नहीं मिल पा रहा है। इससे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने शासन स्तर पर वार्ता की है और आश्वासन मिला है कि कि एक सप्ताह में 25 करोड़ रुपये की धनराशि फोरलेन के लिए दे दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद काम को गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुधीर कुमार ने बताया कि हमनें लखनऊ में शासन स्तर पर अधिकारियों से वार्ता की है। जल्द ही धनराशि मिलने का आश्वासन मिला है। फोरलेन का काम जल्द तेजी गति से किया जाएगा।