{"_id":"5c55c539bdec22120179ad4f","slug":"91549124921-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक अतिक्रमण पर नहीं लगेगा अंकुश, जाम बना रहेगा ‘निरंकुश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक अतिक्रमण पर नहीं लगेगा अंकुश, जाम बना रहेगा ‘निरंकुश’
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अतिक्रमणकारियों में खाकी का इकबाल बुलंद नहीं हो पा रहा है। शायद इसीलिए पुलिस अफसरों की चेतावनी के बाद भी शहर से अतिक्रमण दूर नहीं हो रहा है। बाजार में लोगों ने फुटपाथ को पार्किंग और दुकान बना रखा है। इससे हररोज यहां जाम की समस्या रहती है। शहर के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटने का नाम नहीं ले रहा है। दुकानों के सामने फुटपाथ पार्किंग स्थल बने हुए हैं। इससे बाजार में हररोज लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने कई बार प्रयास किए, लेकिन अतिक्रमण आज तक नहीं हटा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी नहीं चलाया गया है। शहर के लेनगंज, बजाजा बाजार, घंटाघर, यादव मार्केट, क्रिश्चियन तिराहा क्षेत्र में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की जरूरत
जाम की समस्या से हररोज हजारों लोग परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि नगर पालिका और पुलिस प्रशासन को मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना चाहिए। वर्षों से शहर में अभियान नहीं चलाया गया है। सख्ती के बिना अतिक्रमण पर अंकुश लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
बोले लोग
जाम का मुख्य कारण सड़क और फुटपाथ पर बैठे अतिक्रमणकारी हैं। जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा, समस्या का हल नहीं होगा
-विजय पाल
प्रशासन को सख्ती से अभियान चलाकर अर्थदंड वसूलना चाहिए। आर्थिक चोट लगने से हालात सुधर सकते हैं। समझाने से अब कुछ नहीं होगा।
-गोपाल कुमार
क्रिश्चियन तिराहा से बाजार में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाता है। बावजूद इसके वाहनों की बाजार में आवाजाही रहती है। इसके चलते भी जाम के हालात बनते हैं।
-अनूप कुमार
जाम में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को होती है। कभी कभी तो एंबुलेंस व स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
अवनीश कुमार