फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कर्मचारी, शिक्षक और व्यापारियों का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर हंगामा

कर्मचारी, शिक्षक और व्यापारियों का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर हंगामा

Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी, शिक्षक और व्यापारियों का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर  हंगामा

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर सोमवार को सुबह से शाम तक आंदोलन गरमाया रहा। राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन किया। सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया। जीएसटी की खामियों के विरोध में व्यापारी भी जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर दिन भर हंगामे की स्थिति रही और नारे गूंजते रहे।

कर्मचारियों और शिक्षकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने नवीन अंशदायी पेंशन की जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले विकास भवन के बाहर एक दिवसीय धरना पर बैठे सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और अधिक धार देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मुुख्यमंत्री के नाम कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र भदौरिया को दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू के संबंध में निर्देश दिए। धरना प्रदर्शन को पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक लटूरी सिंह, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डा. शौर्यमणि देव यादव, प्रेमप्रकाश कुशवाह, सफाई कर्मचारी संघ के मुलायम सिंह, अवधेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिरोजाबाद। जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जीएसटी में दंडात्मक कार्यवाही के प्रावधान को समाप्त करने, जुर्माना की दर अधिकतम दस हजार करने, मंडी और वन टैैक्स समाप्त करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री से जीएसटी पंजीकृत व्यापारी को दस लाख का निशुल्क बीमा एवं दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी का दर पांच प्रतिशत से अधिक नहीं करने की मांग उठाई। केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम एक 14 सूत्री ज्ञापन कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, नगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, सुनील गुप्ता, हरीशंकर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, पवन दीक्षित, प्रवीन गुप्ता मौजूद रहे। व्यापारी नेताओं ने खुदरा व्यापारियों के हित में ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार बंद कराने की मांग भी की।


फिरोजाबाद। समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुडे़ कर्मचारी संघ ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन के अनुसार मेहनताना देने की मांग की। संविदाकर्मियों ने उनकी सेवाओं को नियमित करने, राजकीय कर्मचारियों को मिलने वाले हितलाभ के अनुरूप सुविधाएं देने की मांग की।

आशा बहनों को कम से कम दस हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग भी उठाई। इस दौरान जिले के आरएनटीसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों के अतिरिक्त जिले भर की आशा बहुएं कामकाज से विरत रहे।


जिलाध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन को जुटे कर्मचारियों में केके निगम, सरजू खान, डीपीएम शुभांशु मिश्रा, प्रतिभा जैन, प्रबल प्रताप, सुधीर कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed