फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   करंट से गाय की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा

करंट से गाय की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा

Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
करंट से गाय की मौत पर ग्रामीणों का  हंगामा

विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के ग्राम जेबड़ा में बिजली का तार टूटने से गाय की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया। एसएचओ मक्खनपुर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीण जेई को बुलाने की मांग कर रहे थे।


काफी देर तक इंतजार के बाद एसएचओ ने लेखपाल व पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने गाय को दफनाया। गांव जेबड़ा निवासी निरंजन सिंह यादव पुत्र रेवतीलाल शनिवार दोपहर गाय को खेत से घर ला रहे थे।
विज्ञापन


तभी बिजली का जर्जर तार गाय के ऊपर गिर गया। करंट से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गाय की मौत की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई और हंगामा करने लगी। सूचना एसएचओ मक्खनपुर लोकेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जेई को बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटा तक इंतजार के बाद जेई ने खुद को मीटिंग में बताया और नहीं पहुंचे। एसएचओ ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।


उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि मुआवजा दिलाने की कार्रवाई लेखपाल द्वारा की जाएगी। क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाने के ही साथ पशु चिकित्सक को बुलाया और गाय का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव दफना दिया। एसएचओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान रामब्रेश यादव, रजनेश यादव, घनश्याम यादव उर्फ भोला, अवनीश कुमार यादव, रामवीर सिंह, नंद कुमार, ब्रजेश कुमार, रघुवीर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed