फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आढ़तिया की स्कूटी से दो लाख उड़ाए

आढ़तिया की स्कूटी से दो लाख उड़ाए

Tue, 18 Dec 2018 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आढ़तिया की स्कूटी से दो लाख  उड़ाए
टूंडला (फिरोजाबाद)। बैंक से रुपये निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखने के दौरान टप्प्पेबाज गैंग के एक सदस्य ने नगर के एक आढ़तिया के दो लाख रुपये पार कर दिए। ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) के सामने नाटकीय अंदाज में हुई इस घटना से लोग चकित रह गये। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने टप्पेबाज की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एटा रोड स्थित जैन मंदिर के पास निवासी राजेंद्र अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय मुरारीलाल अग्रवाल आढ़तियां हैं। मंगलवार सुबह 11.9 बजे करीब उन्होंने एटा रोड स्थित ओबीसी से साढे़ चार लाख रुपये निकाले थे। ढाई लाख रुपये उन्होंने अपने पेंट की जेब में रख लिए थे और दो लाख रुपये एक थैला में रख कर बैंक के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी में रख दिए।
विज्ञापन


वे स्कूटी की डिग्गी का लॉक लगा पाते उससे पूर्व ही वहां नीली शर्ट पहने हुए एक युवक पहुंचा और 10-10 के कुछ नोट गिरने की बात कही। रुपये गिरने की बात सुन आढ़तिया पीछे मुड़कर देखा और रुपये उठाकर जेब में रख लिए। इस बीच युवक ने दोबारा कुछ दूरी पर रुपये पड़े होने की बात कहते हुए रुपये उठाने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तिया स्कूटी में लॉक लगाए बिना ही रुपये उठाने बढ़ा तभी युवक मौका पाकर स्कूटी की डिग्गी से थैला पार कर ले गया। आढ़तिया जमीन पर गिरे रुपये उठाकर आया तो डिग्गी खुली देख दंग रह गया। डिग्गी में थैला न देख आढ़तिया के होंश उड़ गये।

उसने नीली शर्ट वाले युवक की तलाश की, किंतु वह कहीं नजर नहीं आया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी बीडी पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की तलाश में जुट गई है।


आढ़तिया के जरा से लालच में दो लाख रुपये चले गये। गिरे रुपये आढ़तिया के नहीं थे, फिर भी आढ़तिया ने डिग्गी का लॉक लगाकर रुपये उठाए होते तो यह घटना नहीं होती। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज में दिखने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
बीडी पांडेय, थाना प्रभारी, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed