{"_id":"5c18ecd4bdec2256a931b8b7","slug":"91545137364-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजीशियन सैंपल दवाओं की हो रही थी बिक्री, एक लाख की दवाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजीशियन सैंपल दवाओं की हो रही थी बिक्री, एक लाख की दवाएं सील
Updated Tue, 18 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
मेडिकल एजेंसी पर छापा, एक लाख की दवाएं सील
फिजीशियन सैंपल दवाओं की हो रही थी बिक्री, दो दवाओं के नमूने लिए
औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई, एडीजे आगरा के यहां दर्ज कराई जाएगी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कोसीकलां (मथुरा)। औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को कोसीकलां क्षेत्र में मेडिकल एजेंसी पर छापामार कर फिजीशियन सैंपल की दवाओं का जखीरा पकड़ा है। टीम ने दो दवाओं के भी नमूने लिए हैं। क्षेत्र में छापे की सूचना पर अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
मंगलवार दोपहर शिकायत मिलने पर औषधि निरीक्षक एके आनंद ने कोसीकलां के मुख्य बाजार स्थित दवाओं के थोक विक्रेता अमित मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। यहां उन्हें फिजीशियन सैंपल की दवाओं की बिक्री होते हुए पाई। इनमें एंटी बायोटिक, दर्द निवारक, इंजेक्शन आदि शामिल थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने उन दवाओं को कब्जे में लेकर सील कर दिया। लाइसेंस मांगने पर संचालक ने लाइसेंस प्रस्तुत कर दिया, इस कारण दुकान को सील नहीं किया गया। पकड़ी गई दवाओं की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। वहीं टीम ने दो दवाओं के नमूने भी वहां से लिए हैं जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
फिजीशियन सैंपल की दवाओं की बिक्री गैर कानूनी है। कोसीकलां क्षेत्र में इसकी बिक्री होते पाई गई है। करीब एक लाख की दवाएं कब्जे में ली गई हैं। इस संबंध में कोर्ट की अनुमति से विवेचना के बाद एडीजे आगरा के यहां शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
- एके आनंद, औषधि निरीक्षक